Farrukhabad News : अत्याचारी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Oct 11, 2025 - 21:00
0 47
Farrukhabad News : अत्याचारी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

block-350 block-350

अत्याचारी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

कायमगंज/ फर्रुखाबाद। तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने अत्याचारी कायमगंज कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है l सीओ राजेश कुमार , कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा एवं कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह के अत्याचारों ने पुलिस अधीक्षक को मुसीबत मैं डाल दिया है l कायमगंज के सीओ कोतवाली प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज ने कोतवाली अलीगंज के ग्राम परसोली निवासी धर्मपाल के घर पर 8 सितंबर को की रात 9:00 बजे छापा मारा था l पुलिस परिवार के दोनों लोगों को जबरन पड़कर कोतवाली ले गई थी l

बताया गया कि धर्मपाल के परिजनों पर कोतवाली कायमगंज की नई कॉलोनी दत्तू नगला निवासी मनोज यादव की पीट कर हत्या कर दिए जाने का आरोप था l पीड़ित परिवार की श्रीमती प्रीति यादव ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर किए जाने के बाद उसके परिजनों को 14 सितंबर की रात 11 बजे छोड़ा गया l पुलिस ने दबाव डालकर लिखाया था कि उन्होंने कोई याचिका दायर नहीं की हैl याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ज मुनीर जे जे मुनीर और संजीव कुमार खंडपीठ पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सीओ कायमगंज कायमगंज कोतवाली प्रभारी 24 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने का आदेश जारी किया है l इस आदेश की जानकारी होने पर आला अधिकारियों में हड़काम मच गया l जिनकी गज फिलहाल कस्बा चौकी इंचार्ज पर गिरी है l

याचिका की सुनवाई के दौरान भी बड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद की जा रही है l पुलिस विभाग में अभी तक आरोपियों को पकड़ कर मां मने ढंग से कोतवाली में बैठाकर प्रताड़ित किए जाने का सिलसिला जारी है l पुलिस ने इस अमानवीय व्यवहार पर आला अधिकारी आंखें वह कान बंद कर लेते हैंl कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि जब आदेश आएगा जब चौकी इंचार्ज की रवानगी कर दी जाएगीl

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User