दूल्हा और दुल्हन में स्टेज पर कुश्ती, खूब चले दो तरफा जूता चप्पल

दूल्हा और दुल्हन में स्टेज पर कुश्ती, खूब चले दो तरफा जूता चप्पल

May 29, 2024 - 17:09
0 709
दूल्हा और दुल्हन में स्टेज पर कुश्ती, खूब चले दो तरफा जूता चप्पल

block-350 block-350

शादियों के अजब-गजब वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. खासकर जयमाला के दौरान के फनी वीडियोज की इंटरनेट पर भरमार है।

लेकिन इन दिनों वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे और आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये हो क्या रहा है। शादी में बारातियों और घरातियों को लड़ते-झगड़ते तो शायद पहले आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इस तरह एक-दूसरे पर लात घूसे चलाते दूल्हा और दुल्हन को यकीनन कभी नहीं देखा होगा।

अनिता सुरेश शर्मा नाम की यूजर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शादी के इस वीडियो में जयमाला की स्टेज पर एक दूसरे को माला पहनाने के बाद न जाने ऐसा क्या होता है कि दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे पर झपटने लगते हैं और जमकर मारपीट करने लगते हैं. दूल्हे ने हाथ में जूता निकाल रखा है, तो वहीं दुल्हन भी जमकर घूसे चलाती दिखती है. किसी तरह घरवाले बीच बचाव कर उन्हें शांत करने की कोशिश करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User