UP Weather Update: यूपी में 23 जनवरी को होगी मूसलाधार बारिश... विभाग ने इन 35+ जिलों में किया अलर्ट

Jan 22, 2026 - 10:21
0 69
UP Weather Update: यूपी में 23 जनवरी को होगी मूसलाधार बारिश...  विभाग ने इन 35+ जिलों में किया अलर्ट

block-350 block-350

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश का बड़ा अलर्ट सामने आया है. लगातार आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की सबसे अधिक सक्रियता देखने को मिलेगी।

लखनऊ, अयोध्या और मेरठ समेत पश्चिमी और मध्य यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का पहला दौर 22 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा. इस स्पेल का सबसे ज्यादा असर 23 जनवरी को दिखाई देगा, जब बादलों की गरज के साथ प्रदेश के एक बड़े हिस्से में बौछारें पड़ेंगी। मौसम विभाग ने 23 जनवरी के लिए जिन प्रमुख जिलों में बारिश की संभावना जताई है, उनकी सूची नीचे दी गई है। सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, आगरा, कन्नौज, एटा, औरैया, उन्नाव, कानपुर देहात, जालौन, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी और बहराइच।

राहत की बात यह है कि 24 जनवरी के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आएगी, लेकिन यह राहत ज़्यादा समय तक नहीं रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से प्रदेश में एक बार फिर बारिश के हालात बनेंगे, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User