चौथा फेरा होते ही बिगड़ी दुल्हन, नहीं करनी शादी? वापस लौटी बरात

Apr 25, 2024 - 10:30
0 514
चौथा फेरा होते ही बिगड़ी दुल्हन, नहीं करनी शादी?  वापस लौटी बरात

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चौबेपुर के एक गांव में चौथा फेरा शुरू होते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

लोगों के समझाने के बावजूद नहीं मानी। धूमधाम से बारात लाए वर पक्ष को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। बुधवार को दिनभर पंचायत चली। हालांकि मामले में समझौता हो गया। वहीं, दुल्हन का कहना है कि उसने पहले ही दूल्हे को फोन कर बारात लाने से मना कर दिया था। चौबेपुर के एक गांव की बेटी की शादी परिजनों ने रूरा में तय की थी।

गोद भराई, वरीक्षा से लेकर तिलक तक की रस्म हो चुकी थी। मंगलवार को बारात आई, जनवासे में स्वागत हुआ। बैंडबाजे के साथ दूल्हे के साथ बाराती दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। सभी का द्वारचार भी हुआ। जयमाल की रस्म हुई। भोर को फेरे की रस्म शुरू हुई। तीन फेरे पड़ चुके थे, चौथा शुरू होते ही दुल्हन बिगड़ गई।

बंधी गांठ को खोल कर बोल पड़ी, शादी नही करूंगी। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्ष सकते में आ गए। उसे समझाने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मानी। बात नहीं बनी तो मामला चौबेपुर थाने पहुंचा। दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हुई। दुल्हन ने बीच सभा में कह दिया कि मैंने पहले ही दूल्हे को फोन कर बारात लाने को मना कर दिया था।

दोनों पक्षों में दिए गए उपहार वापस करने के फैसले पर सहमति बनी। थाने में लिखित समझौते के बाद बारात बिना दुल्हन लौट गई। चौबेपुर इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया, मामला थाने आया था। लड़का लड़की पक्ष किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User