जन सेवा केंद्र संचालक की नौकरी के लिए दिए रूपए वापस न करने पर युवक ने फांसी लगाई

Feb 22, 2024 - 20:31
0 26
जन सेवा केंद्र संचालक की नौकरी के लिए दिए रूपए वापस न करने पर युवक ने फांसी लगाई

block-350 block-350

जन सेवा केंद्र संचालक की नौकरी के लिए दिए रूपए वापस न करने पर युवक ने फांसी लगाई

फर्रुखाबाद। फोन न उठाए जाने से क्षुब्द जन सेवा केंद्र संचालक अरुन कुमारl जाटव ने फांसी लगाकर जान दे दी। अरुन कोतवाली कायमगंज के ग्राम मुबारक नगर निवासी अनिल कुमार का 25 वर्षीय पुत्र था। अरुन गांव के बाहर सम्राट जन सेवा केंद्र चलाता था।

पड़ोस में ही थाना मेरापुर के ग्राम स्यानी निवासी झोलाछाप डॉक्टर विनीत कुमार का क्लीनिक है। अरुण कुमार के भाई अजय ने मीडिया को बताया की विनीत के पिता विश्राम सिंह ने अरुन की नौकरी लगवाने के लिए 3.80 लाख रुपए लिए थे।

नौकरी न लगने पर अरुन ने रुपए वापस करने के लिए कई फोन किये लेकिन विश्राम ने फोन नहीं उठाया। गुस्साए अरुन ने आज विश्राम सिंह को दर्जनों बार फोन लगाया फोन न उठने से गुस्साये अरुन ने छत के पंखे में रस्सी बांधकर फांसी पर लटक गया।

फांसी से उतर कर परिजन अरुन को तुरंत ही सीएससी कायमगंज ले गए। डॉ अमरेश ने अरुन को मृत घोषित कर दिया परिजन शव को घर ले गए। बताया गया कि की अरुण ने करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें मौत के लिए फोन न उठाने वाले विश्राम सिंह को दोषी ठहराया गया। कई दिनों से विनीत का क्लीनिक बंद है। अरुण की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User