आवास विकास कॉलोनी आगरा में पिछले 12 घंटे से पीएनजी सप्लाई ठप।

आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड की पीएनजी आपूर्ति लोगों को दे रही दर्द, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टरों में 12 घंटे से पीएनजी आपूर्ति ठप।

Dec 27, 2023 - 10:19
0 26
आवास विकास कॉलोनी आगरा में पिछले 12 घंटे से पीएनजी सप्लाई ठप।
आवास विकास कॉलोनी आगरा में पिछले 12 घंटे से पीएनजी सप्लाई ठप।

block-350 block-350

आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड की पीएनजी सप्लाई लोगों को दर्द दे रही है, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टरों में 12 घंटे से पीएनजी सप्लाई बंद है.

आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड ने पीएनजी की आपूर्ति का दायरा तो बढ़ा दिया है लेकिन रखरखाव ठीक से नहीं हो पा रहा है। पीएनजी लाइन फटने पर समय पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाता है। मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टरों में सेंट्रल पार्क के पास नाले की खुदाई के दौरान पीएनजी लाइनें फट गईं, जिससे कई सेक्टरों में पीएनजी की आपूर्ति ठप हो गई। लंबे समय तक पीएनजी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान होने लगे तो उन्होंने ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय से संपर्क किया, जिसके बाद जांच की गयी. तभी पता चला कि सेंट्रल पार्क के पास पीएनजी लाइन फट गई है।

12 घंटे से आपूर्ति ठप

रात में टीम ने मरम्मत का काम नहीं किया, बुधवार सुबह भी आवास विकास के सेक्टरों में पीएनजी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोगों के घरों में सुबह की चाय और नाश्ता नहीं बना है। पीएनजी की आपूर्ति कब सुचारू होगी यह स्पष्ट नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User