भट्टा मालिक के 26 लाख हड़पनें में बेटे सहित दम्पति फंसे

Oct 25, 2023 - 08:13
0 25
भट्टा मालिक के 26 लाख हड़पनें में बेटे सहित दम्पति फंसे

block-350 block-350

भट्टा मालिक के 26 लाख हड़पनें में बेटे सहित दम्पति फंसे

 फर्रुखाबाद । भट्टा मालिक से कोयला देनें के बदले 26 लाख रूपये हड़प लेनें के आरोप में न्यायालय के आदेश पर दम्पत्ति व् उनके पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है| कोतवाली फतेहगढ़ के गीतापुरम कालोनी निवासी उत्कर्ष त्रिवेदी पुत्र निरंजन त्रिवेदी नें शहर के बढ़पुर अनोखे लाल स्वीट्स के सामने वैरिष्टर वाली गली निवासी विनय कटियार उनकी संगीता कटियार व पुत्र निष्कल कटियार के खिलाफ थाना कादरी गेट में न्यायालय एक आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है|

जिसमे कहा है कि उत्कर्ष का भट्टा अर्जुनपुर मडपुर इंदरगढ़ कन्नौज में किराये पर संचालित है| आरोपी विनय कटियार उनके भट्टे पर वर्ष 2021 से कार्यकर रहा था| उनके विनय की पत्नी संगीता कोयला सप्लाई का कार्य करती थी| लिहाजा भट्टे पर कोयले के लिए विनय-संगीता उनकी पुत्री चारू व पुत्र निष्कल के खातों में नकद व बैंक के माध्यम से 39 लाख 81 हजार 549 रूपये दिए| उसके बदले में केबल 8 ट्रक कोयला जिसकी कीमत 13,16,396 रुपया थी |

शेष बचा हुआ 26,65,153 रूपये हड़प लिये गये | थाना पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ 406, 420, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User