3 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित: कंपोजित स्कूलों में घटिया पढ़ाई हो गई उजागर

Oct 19, 2023 - 20:59
0 22
3 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित: कंपोजित स्कूलों में घटिया पढ़ाई हो गई उजागर

block-350 block-350

3 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित: कंपोजित स्कूलों में घटिया पढ़ाई हो गई उजागर

फर्रुखाबाद । जिला कृषि अधिकारी ने अनियमिताओं के आरोप में 3 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए। जिससे खाद बिक्री में घपलेबाजी करने वाले दुकानदारों में जबरदस्त हड़कंप मच गया।

जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह की टीम ने ग्राम नूरपुर जसमई स्थित में मे0 मोहम्मदाबाद प्रगतिशील फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, हथियापुर स्थित में मे0 न्यू जेके खाद भंडार एवं राजपुर में मे0 लोधी खाद भंडार शामिल है।

यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया किसान संगठन के नेताओं की शिकायत पर मोहम्मदाबाद प्रगतिशील फार्मर की दुकान पर आज छापा गया। लाइसेंसी द्वारा शिकायतों के संबंध में संतोषजनक जवाब देने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। जेके खाद भंडार के लाइसेंसी ने जांच के दौरान अभिलेख नहीं दिखाये, जब कि लोधी खाद भंडार के मालिक जांच के समय बिना किसी सूचना दुकान बंद कर भाग गए थे।

उन्होंने बताया कि आज जिले में चलाए गए अभियान में खाद की 13 दुकानों पर नमूने भरे गए एवं 30 प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर पड़ताल की गई। श्री सिंह ने बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए छापे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पॉस मशीन एवं स्टॉक व बिक्री रजिस्टर जिला कृषि कार्यालय द्वारा प्रमाणित कर विक्रेता को दिया जाता है जिसको दुकान अपना अनिवार्य है। जांच में स्कूलों की घटिया पढ़ाई उजागर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक बढ़पुर की ग्राम पंचायत याकूतगंज स्थित का कंपोजित विद्यालय के निरीक्षण में घटिया पढ़ाई उजागर हो गई।

विद्यालय में 8 सहायक अध्यापक एवं 4 अनुदेशक एवं शिक्षामित्र हैं। निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाचार्य श्रीमती रुखसाना खान 16 अक्टूबर से अवकाश पर पाई गई। जबकि अनुदेशक श्रीमती नीलम माह जुलाई से अनुपस्थित है। विद्यालय में 294 के सापेक्ष 96 छात्र उपस्थित मिले। मुफ्त विकास अधिकारी ने छात्रों से गणित के प्रश्न पूछे कुछ छात्रों ही सही उत्तर दे सके।

 निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में ब्रेचो के नीचे टाइल्स पर काफी गंदगी देखी गई शौचालयों में ताला लगा था। शौचायलयों के ताले खुलवाकर कक्षो व फील्ड की सफाई करने एवं शिक्षकों की संख्या के अनुसार शिक्षा में सुधार की आवश्यकता के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिले के अनेकों विद्यालयों में इसी प्रकार की अभ्यास अव्यवस्था एवं शिक्षण कार्य का भी स्तर बहुत खराब है। अधिकांश शिक्षक उच्च अधिकारियों को खुश करके मौज मस्ती कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User