कुरावली थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भट्ठी और उपकरण बरामद

Sep 23, 2026 - 21:32
0 0
कुरावली थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भट्ठी और उपकरण बरामद

block-350 block-350

कुरावली थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भट्ठी और उपकरण बरामद

मैनपुरी (अजय किशोर) जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कुरावली क्षेत्र के गिहार कालोनी निवासी निहाल उर्फ खाना पुत्र बल्लू को अवैध शराब की भट्ठी चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 40 लीटर कच्ची शराब के अलावा एक कट्टी शराब, एक खाली कट्टी, दो पतीले, दो मिट्टी के गमले और पाइप आदि सामग्री बरामद की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही आपराधिक इतिहास दर्ज है, जिसमें चोरी और आबकारी अधिनियम से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User