नूरपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव, 16 गिरफ्तार

Nov 10, 2026 - 20:26
0 8
नूरपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव, 16 गिरफ्तार

block-350 block-350

नूरपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव, 16 गिरफ्तार

एटा। थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 9 और 10 नवंबर की मध्य रात्रि थाना मलावन पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नूरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग और पथराव हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ओर से फायरिंग और पथराव जारी रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संदीप पुत्र सत्यपाल सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, आठ जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा घटनास्थल से 315 बोर के पांच खोखा कारतूस भी मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रथम पक्ष के लोकेन्द्र, राकेश सिंह, रामखिलाड़ी, दिनेश, अमर सिंह, अंकित, रामसिंह, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, सिद्धान्त राठौर और संदीप शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से सीताराम, चेतन, विपिन कुमार, विनय सिंह और अतुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में थाना मलावन पर मुकदमा अपराध संख्या 176/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 352, 351(3), 125, आपराधिक कानून अधिनियम की धारा 7 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छत्तर पाल सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक गौरव चौहान सहित थाना मलावन पुलिस टीम शामिल रही। एटा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद में हिंसा, फायरिंग या पथराव न करें। ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 या संबंधित थाने को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User