साइबर ठगी के दो पीड़ितों को मिली राहत, एटा पुलिस ने लौटाए 1.09 लाख रुपये
साइबर ठगी के दो पीड़ितों को मिली राहत, एटा पुलिस ने लौटाए 1.09 लाख रुपये
एटा। जनपद एटा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में कुल 1 लाख 9 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम और ठगी गई धनराशि वापस दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना जैथरा एवं थाना जलेसर की साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने प्रभावी कार्रवाई की।
थाना जैथरा साइबर हेल्प डेस्क ने एक मामले में साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में 10 हजार रुपये वापस कराए, जबकि थाना जलेसर साइबर हेल्प डेस्क ने दूसरे मामले में 99 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस दिलाई। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने एटा पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीमों का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)