तीन दिन की बारिश से शहर में जलभराव, सड़कें बनीं तालाब

Jul 21, 2026 - 21:25
0 2
तीन दिन की बारिश से शहर में जलभराव, सड़कें बनीं तालाब

block-350 block-350

तीन दिन की बारिश से शहर में जलभराव, सड़कें बनीं तालाब

भोलेपुर/फतेहगढ़। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने फर्रुखाबाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ा दी है। शहर के कई इलाकों में सड़कें तालाब में बदल गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। रविवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी रही। तेज बारिश के कारण फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग सहित कई प्रमुख रास्तों पर पानी भर गया। सड़क किनारे जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। वाहनों के गुजरने से पानी के छींटे लोगों पर पड़ते रहे। शहर के नेकपुर मोहल्ले में जलभराव की स्थिति सबसे अधिक खराब रही। गलियों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल यही समस्या सामने आती है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

नेकपुर पुल के पास रेलवे ट्रैक के आसपास भी पानी भर गया। हालांकि रेल संचालन प्रभावित होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन जलभराव से लोगों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। राजेपुर सहित कई स्थानों पर संपर्क मार्गों पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User