Kasganj news पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की मुख्यमंत्री से शिकायत न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी
पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की मुख्यमंत्री से शिकायत न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी कासगंज अमांपुर कस्बे के राजेंद्र नगर निवासी चन्द्रपाल पुत्र दुर्गा प्रसाद ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर बिना बटवारे किए पैतृक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर जबरन नींव भरवा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर अवैध निर्माण कार्य रोकने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। पीड़ित चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि अमांपुर के आराजी गाटा संख्या 648 का 01090 हेक्टेयर पैतृक जमीन पर उनका भाई ओमकार व ज्ञान सिंह द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। मना करने पर कई बार उनके बच्चों को भी मारा पीटा है। जमीन पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे वह दर-बदर की ठोकरें खा रहा है। भाइयों से अजीज आकर चन्द्रपाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित चन्द्रपाल का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों संग आत्मदाह कर लेगा। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)