Kasganj news गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कुलदीप पाण्डेय को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया।

May 18, 2026 - 21:04
0 4
Kasganj news गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कुलदीप पाण्डेय को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया।

block-350 block-350

जिला मजिस्ट्रेट, कासगंज प्रणय सिंह एंव पुलिस अधीक्षक, कासगंज ओ0पी0 सिंह द्वारा जनपद कासगंज में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किसान हित की आड़ में दहशत एंव अराजकता फैलाने वाले गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कुलदीप पाण्डेय पुत्र चन्द्रशेखर निवासी ग्राम गढ़ी हरनाठेर थाना ढोलना जनपद कासगंज को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर लोक व्यवस्था एवं जनसामान्य की सुरक्षा को प्रभावित किया जा रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, लूट, डकैती, जमीन कब्जा, रंगदारी, अवैध वसूली आदि के अनेक प्रकरण पंजीकृत हैं। साथ ही आए दिन जाम एवं अन्य अव्यवस्थाएं उत्पन्न कर आमजन जीवन को प्रभावित किया जाता रहा है। अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों के कारण ग्राम गढ़ी हरनाठेर, गढ़ी पचगाई एवं जनपद के व्यापारी वर्ग सहित आम नागरिकों में भय एवं आतंक का वातावरण व्याप्त था, जिससे जनपद की लोक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा जिलाधिकारी कासगंज को उपरोक्त अभियुक्त को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्ध किए जाने संबंधी आख्या प्रेषित की गई थी। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के परीक्षण उपरांत जिला मजिस्ट्रेट कासगंज श्री प्रणय सिंह द्वारा दिनांक 18.05.2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत निरुद्धि आदेश पारित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User