Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्वयं की स्व-गणना कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया प्रेरित।

May 7, 2026 - 16:41
 0  0
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्वयं की स्व-गणना कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया प्रेरित।
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत कासगंज में स्व-गणना कार्यक्रम आयोजित।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्वयं की स्व-गणना कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया प्रेरित।

 कासगंज, 07 मई 2026। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु उत्तर प्रदेश में 07 मई 2026 से प्रारम्भ स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया के तहत कलेक्ट्रेट कासगंज स्थित रूद्राक्ष सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्वयं की स्व-गणना कर अभियान का शुभारम्भ किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के आम जनमानस को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक करें तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। स्व-गणना पूर्ण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो क्लिक कराकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिग्विजय प्रताप सिंह, जिला जनगणना प्रभारी एस0एन0 यादव, मास्टर ट्रेनर/खण्ड शिक्षा अधिकारी राज कुमार सिंह, आशुलिपिक जिलाधिकारी जयवीर सिंह, जनगणना लिपिक नीरज कुमार, पंकज कुमार, आयुष्मान तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो