Kasganj news कासगंज के दो क्षेत्राधिकारियों के तबादले सहावर सर्किल की सीओ शाहिदा नसरीन लखनऊ व संदीप वर्मा को भेजा मेरठ

Jun 04, 2026 - 16:42
Updated: 20 days ago
0 5
Kasganj news कासगंज के दो क्षेत्राधिकारियों के तबादले सहावर सर्किल की सीओ शाहिदा नसरीन लखनऊ व  संदीप वर्मा को भेजा मेरठ

block-350 block-350

कासगंज के दो क्षेत्राधिकारियों के तबादले सहावर सर्किल की सीओ शाहिदा नसरीन लखनऊ व संदीप वर्मा को भेजा मेरठ कासगंज :- उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 206 क्षेत्राधिकारी (सीओ) का तबादला किया है। इस तबादला सूची में कासगंज जनपद में तैनात दो सीओ भी शामिल हैं। कासगंज में तैनात सीओ संदीप वर्मा का स्थानांतरण मेरठ मंडल में मंडलाधिकारी पद पर किया गया है। वहीं, सहावर सर्किल की क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन को सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में लखनऊ भेजा गया है। दोनों अधिकारियों के तबादले के बाद जिले में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। शासन के आदेशानुसार, बदायूं सदर सर्किल के सीओ रजनीश उपाध्याय को कासगंज जनपद में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, मुरादाबाद रेलवे में तैनात सीओ दुर्गेश मिश्रा को भी कासगंज भेजा गया है। प्रदेश स्तर पर हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कासगंज में नए अधिकारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को नई गति मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User