Kasganj news यातायात अभियान चलाकर 113 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, ₹2,67,500 ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित ।

May 18, 2026 - 20:56
0 3
Kasganj news यातायात अभियान चलाकर 113 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, ₹2,67,500 ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित ।

block-350 block-350

कासगंज पुलिस द्वारा विशेष यातायात अभियान चलाकर 113 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, ₹2,67,500 ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित ।

विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, गोल्डन ऑवर एवं कैशलेस उपचार योजना के संबंध में किया गया जागरूक ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.05.2026 को राजकोल्ड तिराहा एवं बिलराम गेट चौराहा क्षेत्र में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 113 वाहनों का चालान किया गया। उक्त कार्यवाही में कुल ₹2,67,500 ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त वीएवी इंटर कॉलेज, कासगंज में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को “गोल्डन ऑवर” के अंतर्गत एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले सहायता करने वाले व्यक्तियों हेतु लागू “राहवीर योजना” की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसे व्यक्तियों को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए लागू कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के अंतर्गत पीएम राहत कोष से ₹1,50,000 तक की उपचार सुविधा के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User