Kasganj news अमांपुर भाजपा मंडल की मासिक बैठक हुई,बूथ मजबूत करने को किया मंथन

May 07, 2026 - 19:54
0 1
Kasganj news अमांपुर भाजपा मंडल की मासिक बैठक हुई,बूथ मजबूत करने को किया मंथन

block-350 block-350

अमांपुर भाजपा मंडल की मासिक बैठक हुई बूथ मजबूत करने को किया मंथन

कासगंज अमांपुर कस्बे के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में भाजपा की संगठनात्मक मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री सुनील गुप्ता चौधरी उपस्थित रहे। इस बैठक का उद्देश्य का कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, अभियानों और योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में हुई जीत की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं से आगे भी इसी पार्टी के हित में कार्य किए जाने की बात कही। सभी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को मजबूत बनाना है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, अखिलेश गुप्ता, महिपाल सिंह फौजी, हिदेश सर्राफ, मुन्नालाल जाटव, जितेंद्र भारद्वाज, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, राममोहन पाराशर, रिषभ उपाध्याय, संतोष कुमार,‌ विनोद कुमार, मनोज पाराशर, आचार्य खुशीराम, अतेन्द्र पाल सिंह, धर्मेंद्र राघव, रवेन्द्र पाल, संजीव माहेश्वरी, गोपाल गुप्ता, सोनू गुप्ता, संजय वर्मा, भीमसेन कश्यप आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User