सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और विवादित बैनामों पर जिलाधिकारी सख्त, मौके पर की जांच

Apr 14, 2026 - 22:10
0 0
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और विवादित बैनामों पर जिलाधिकारी सख्त, मौके पर की जांच

block-350 block-350

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और विवादित बैनामों पर जिलाधिकारी सख्त, मौके पर की जांच

मैनपुरी (अजय किशोर)। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपद में सरकारी भूमि के संरक्षण और अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत लेखराजपुर में ग्राम प्रधान शिवम यादव द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने बेशकीमती सरकारी भूमि को नियम विरुद्ध तरीके से आबादी घोषित कराने के मामले की जांच की। ग्राम प्रधान का आरोप था कि गाटा संख्या 325 और 333, जो अभिलेखों में बंजर और नवीन परती दर्ज हैं, उन्हें तहसील कर्मियों की मिलीभगत से निजी लाभ हेतु आबादी घोषित करा लिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर अभिलेख खंगाले और स्पष्ट निर्देश दिए कि धारा 30(2) के तहत अंश निर्धारण के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाए। उन्होंने लेखपालों को कड़ी चेतावनी दी कि तालाब, चकरोड और चारागाह जैसी सार्वजनिक भूमियों पर किसी भी दशा में अनाधिकृत कब्जा नहीं होना चाहिए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने टी.ई.पी. नगर स्थित आगरा बाईपास पर सेना के जवान सत्यवीर सिंह की शिकायत का भी जायजा लिया। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज इस शिकायत में आरोप था कि दबंगों ने जवान की बैनामा शुदा भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आम जनता को जागरूक करते हुए सलाह दी कि बैनामा कराते समय यह सुनिश्चित कर लें कि विक्रेता का भूमि पर कब्जा है या नहीं, और क्रय करने के तुरंत बाद अपना कब्जा प्राप्त करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, भोगांव एसडीएम संध्या शर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User