Etah News : पुलिस ने धूमधाम से मनाया पुलिस झंडा दिवस, ध्वज फहराकर लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

Nov 23, 2026 - 19:52
0 3
Etah News : पुलिस ने धूमधाम से मनाया पुलिस झंडा दिवस, ध्वज फहराकर लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

block-350 block-350

Etah News : पुलिस ने धूमधाम से मनाया पुलिस झंडा दिवस, ध्वज फहराकर लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

एटा। जनपद एटा में सोमवार, 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने विधिवत पुलिस ध्वज फहराया और ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) सच्चिदानंद, क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय में तथा क्षेत्राधिकारी सुनील एहलावत ने अपने कार्यालय के पुलिसकर्मियों के साथ ध्वजारोहण कर पुलिस झंडा दिवस मनाया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को पुलिस ध्वज के इतिहास, उसकी शुरुआत, महत्व और गौरवशाली परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पुलिस ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने का संकल्प दिलाया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों, चौकियों एवं पुलिस इकाइयों में भी ध्वजारोहण कर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। सभी स्थानों पर पुलिस ध्वज के इतिहास एवं महत्व को पढ़कर सुनाया गया तथा पुलिसकर्मियों ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से एटा पुलिस ने अनुशासन, निष्ठा, देशभक्ति और पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User