मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया पी.एच.सी. समान और सौज का औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक व कर्मी नदारद

Nov 02, 2026 - 21:42
0 2
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया पी.एच.सी. समान और सौज का औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक व कर्मी नदारद

block-350 block-350

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया पी.एच.सी. समान और सौज का औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक व कर्मी नदारद

मैनपुरी (अजय किशोर) सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिले, जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ दोपहर 12.30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समान पहुंचे। वहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन कुमार, आयुष चिकित्सक डॉ. सोनू चंद्रा और लैब टेक्नीशियन शशांक मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। इस केंद्र पर फार्मासिस्ट ऋषि कुमार द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था, जबकि दवाओं का रख-रखाव भी ठीक नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने आवश्यक सुधार के कड़े निर्देश दिए। इसके पश्चात, सीएमओ दोपहर 1.00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौज पहुंचे।

यहाँ चौकीदार शिव प्रताप सिंह, एएनएम सुमन देवी, मेडिकल अफसर डॉ. कश्यप, आशीष और डॉ. अलका माथुर अनुपस्थित मिले। इन सभी अनुपस्थित कर्मचारियों और चिकित्सकों के संबंधित दिनों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के अंत में सीएमओ ने दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करें, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी रवींद्र सिंह गौर और फार्मासिस्ट विपिन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User