अंबेडकर जयंती पर मूर्ति तोड़े जाने से भड़का बवाल, बांकेगंज में भारी हंगामा

Apr 14, 2026 - 22:05
0 2
अंबेडकर जयंती पर मूर्ति तोड़े जाने से भड़का बवाल, बांकेगंज में भारी हंगामा

block-350 block-350

अंबेडकर जयंती पर मूर्ति तोड़े जाने से भड़का बवाल, बांकेगंज में भारी हंगामा

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में आज अंबेडकर जयंती के मौके पर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा शुरू हो गया।

 स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश जारी है ताकि स्थिति को शांत किया जा सके। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User