Kasganj news अमांपुर में गांधी व शास्त्री जयंती पर गूंजा रघुपति राघव राजाराम

Oct 02, 2025 - 16:05
0 3
Kasganj news अमांपुर में गांधी व शास्त्री जयंती पर गूंजा रघुपति राघव राजाराम

block-350 block-350

अमांपुर में गांधी व शास्त्री जयंती पर गूंजा रघुपति राघव राजाराम

 कासगंज अमांपुर कस्बा के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को राधुपति-राघव राजा राम की गूंज रही। सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कस्बा भर में विविध आयोजनों संग हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समस्त सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडा फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी हुई। इस अवसर पर बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी संग विधायक हरिओम वर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग ध्वजारोहण कर गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर दोनों महापुरुषों को याद कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वही प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके विचारों से सीख लेनी चाहिए। लोगों को उच्च विचार तथा स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाये जाने का आह्वान किया। कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक‌ दिनेश सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों संग गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भाजपाईयों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर नमन किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों को मिठाई व फल वितरण किए। इस अवसर पर स्कूल परिसर में साफ-सफाई की गई। एस एन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत व प्रधानाचार्य अजय अटल ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मदर टेरेसा कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाॅ जयप्रकाश राजपूत ने शिक्षक गणों के संग गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मक्खन लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने शिक्षक गणों के संग गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत के द्वारा मरीजों को फल वितरण किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User