भैंस चोरी की जांच के बहाने महिला से दुष्कर्म, कांस्टेबल की घिनौनी हरकत, पति ने थाने के सामने लगाई फांसी

Jul 29, 2025 - 08:41
0 82
भैंस चोरी की जांच के बहाने महिला से दुष्कर्म, कांस्टेबल की घिनौनी हरकत, पति ने थाने के सामने लगाई फांसी

block-350 block-350

यूपी। हरदोई से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. भैंस चोरी की शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच के नाम पर एक कांस्टेबल ने डरा-धमकाकर एक महिला से अवैध संबंध बनाए. कांस्टेबल की शर्मनाक हरकत का पता जैसे ही महिला के पति को लगा, वो सदमे में आ गया। मामला हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

यहां के निवासी रंजीत कुमार यादव ने अपनी भैंस के गुम हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. यह मामला जांच के लिए हरिहरपुर पुलिस चौकी स्थानांतरित किया गया. यहां कांस्टेबल शेष कुमार मामले की जांच कर रहा था. आरोप है कि सिपाही ने जांच के नाम पर रंजीत की पत्नी को धमकाकर उससे अवैध संबंध बनाए. जब रंजीत ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसे भी डरा-धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। पुलिसिया दबाव और अपमान से टूट चुके रंजीत ने पुलिस चौकी के सामने दीवार पर सुसाइड से पहले पूरी कहानी लिखी और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को दीवार पर लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें रंजीत ने साफ तौर पर अपनी मौत के लिए सिपाही शेष कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। रंजीत की पत्नी ने भी अपने बयान में सिपाही के साथ अवैध संबंध होने की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि सिपाही उसे धमकाकर इस घिनौने काम के लिए मजबूर करता था।

पूरे गांव में घटना को लेकर गम और गुस्से का माहौल है. लोग सिपाही की करतूत को लेकर पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त साक्ष्यों और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी सिपाही शेष कुमार पहली नजर में दोषी पाया गया है। उसे तत्काल निलंबित कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User