यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले
लखनऊ और प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर, कई अहम पदों पर बदलाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरों समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर को डीजी इंटेलिजेंस के साथ सुरक्षा मुख्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
वहीं प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार को पीटीएस मुरादाबाद का आईजी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग के सचिव मोहित गुप्ता को आईजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है, जबकि एंटी करप्शन संगठन में तैनात आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। हाल ही में डीजी रैंक पर पदोन्नत हुए मुथा अशोक जैन को फायर सर्विसेज का डीजी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लंबे समय से इंटेलिजेंस में एडीजी के रूप में तैनात भगवान स्वरूप को तकनीकी सेवा में तैनाती दी गई है। सरकार ने इस फेरबदल के जरिए पुलिस प्रशासन के कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां तय की हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)