नकली नोटों का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

Jul 23, 2025 - 18:52
0 2
नकली नोटों का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

block-350 block-350

नकली नोटों का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर) पुलिस ने करहल थाना क्षेत्र में ठगों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को नकली नोटों का लालच देकर ठगी व चोरी करता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान के निर्देश पर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से ठगी व चोरी में इस्तेमाल किया गया एक टेम्पो, नकली नोटों की गड्डियां, चोरी की अंगूठी, कुंडल, मंगलसूत्र और 4,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इटावा के बसरेहर निवासी सुनील, दिल्ली के बवाना निवासी गणेश और इटावा के बसरेहर निवासी शेर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने 16 जुलाई को करहल में मालती देवी को नकली नोटों का बंडल दिखाकर उनके कुंडल चोरी कर लिए थे। इसके अलावा, 21 जुलाई को इसी गिरोह ने कंचनपुर की मोहर श्री देवी को रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनके कुंडल, अंगूठी और मंगलसूत्र चुरा लिए। दोनों घटनाओं के संबंध में करहल थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए थे। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User