अवैध स्कूलों पर BSA की बड़ी कार्रवाई, 5 स्कूल सील; कई को नोटिस

Jul 23, 2025 - 18:53
Updated: 11 months ago
0 24
अवैध स्कूलों पर BSA की बड़ी कार्रवाई, 5 स्कूल सील; कई को नोटिस

block-350 block-350

अवैध स्कूलों पर BSA की बड़ी कार्रवाई, 5 स्कूल सील; कई को नोटिस

मैनपुरी (अजय किशोर ) जनपद मैनपुरी में अवैध रूप से संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ आखिरकार शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (BSA) दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के साथ मिलकर घिरोर विकास खंड में बिना मान्यता के चल रहे पांच स्कूलों को सील कर दिया। इसके अतिरिक्त, मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने वाले कई अन्य स्कूल संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। BSA ने घिरोर BEO को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन सीज किए गए स्कूलों के सभी छात्र-छात्राओं का दाखिला पास के परिषदीय विद्यालयों में सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। इस औचक छापेमारी के दौरान BSA और BEO के साथ पुलिस बल भी मौजूद था।

 शिक्षा अधिकारियों और पुलिस को देखकर स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। गुरुकुल ग्लोबल एकेडमी, करहल रोड, तहसील के पास को बिना मान्यता के संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया। लिटिल किंगडम पब्लिक स्कूल, मैनपुरी रोड, घिरोर को भी अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील किया गया। आरएस पब्लिक स्कूल, ओय को अवैध संचालन पाए जाने पर सील कराया गया। श्यामदेवी पब्लिक स्कूल, गांव धोरासी को भी बिना मान्यता के चलाए जाने पर सील कर दिया गया है। आरएसबीडी, माइंडर पावर स्कूल की मान्यता न पाए जाने पर स्कूल के संचालक पर कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया गया। नमो बुद्धाय डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल, नगला किसी, घिरोर को कक्षा पांच तक की मान्यता प्राप्त थी, लेकिन मौके पर कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। संचालक को नोटिस जारी किया गया है। एमडी पब्लिक स्कूल, नगला प्राण नाथ, अमान्य कक्षाएं संचालित होने के कारण संचालक को नोटिस जारी किया गया। एमएमडी पब्लिक स्कूल में भी मान्यता प्राप्त से अधिक अमान्य कक्षाएं संचालित थीं, जिन्हें बंद कराया गया और संचालक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कई अन्य स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए गए। इस महत्वपूर्ण अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद, राजेश यादव और देवेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User