बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले युवक व उसके नाबालिग साथी को भेजा गया जेल

Sep 13, 2023 - 20:19
0 17
बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले युवक व उसके नाबालिग साथी को भेजा गया जेल

block-350 block-350

बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले युवक व उसके नाबालिग साथी को भेजा गया जेल

फतेहगढ़/फर्रुखाबाद। बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक शाहिद व उसके किशोर साथी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना कंपिल पुलिस ने ग्राम कटिया निवासी शाहिद पुत्र इकरार हुसैन व बाल अपचारी को पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया।

 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस को बीती शाम 7 बजे 4 वर्षीय बच्ची की दुष्कर कर हत्या की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बेटी के साथ दुष्कर किए जाने की आशंका जाहिर की।

 उन्होंने बताया कि आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने जाने के लिए कानपुर नगर से स्पेशल फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। एकत्र किए गए साक्ष्य स्पेशल फॉरेंसिक टीम को सौंपे गए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि शक के आधार पर शाहिद व उसके नाबालिक साथी को पकड़ कर पूछताछ की दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया की अक्सर बालिका पडोसी शाहिद के मुर्गी फार्म पर बच्चों के साथ खेलने के लिए जाती थी। बालिका बीते दिन मुर्गी फार्म पर गई थी मौका देखकर शाहिद ने बालिका को रोक लिया शाहिद नाबालिक साथी के साथ बालिका को पड़ोस में अरहर के खेत में ले गया। वहां दोनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बालिका के शव को अरहर के खेत में छुपाया गया था। आरोपियों पर 376 डी की धारा लगाई गई जिसमें सख्त सजा का प्रावधान है। मालूम हो के बीते दिन कटिया निवासी नुरुल हक के 4 वर्षीय पुत्री जुनैरा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User