एटा में खाद्य सुरक्षा पर चला सशक्त अभियान, 190 नमूने फेल, 177 लाख का जुर्माना वसूला

May 22, 2025 - 21:20
0 4
एटा में खाद्य सुरक्षा पर चला सशक्त अभियान, 190 नमूने फेल, 177 लाख का जुर्माना वसूला

block-350 block-350

एटा में खाद्य सुरक्षा पर चला सशक्त अभियान, 190 नमूने फेल, 177 लाख का जुर्माना वसूला

एटा, अलीगढ़ मंडल — जिले में उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग ने बीते चार माह में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 362 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 190 नमूने जांच में फेल पाए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इन फेल नमूनों के आधार पर 117 मामलों में दोषी विक्रेताओं और उत्पादकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए 177 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल किया। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा और बाजार में मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस व्यापक अभियान का कुशल पर्यवेक्षण एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश द्वारा किया गया, जो इस अभियान के नोडल अधिकारी भी हैं। उनकी सक्रियता, सतर्क निगरानी और समयबद्ध अनुश्रवण के चलते यह अभियान शासन की मंशा के अनुरूप सफलतापूर्वक संचालित हो सका। उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ मंडल की आयुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने एडीएम सत्य प्रकाश के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और खाद्य सामग्री की शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User