नाबालिंग छात्रा को 10 रुपये देकर उसके साथ करता था दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sep 07, 2023 - 09:12
0 248
नाबालिंग छात्रा को 10 रुपये देकर उसके साथ करता था दुष्कर्म, गिरफ्तार

block-350 block-350

Crime news: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 68 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना खोरीबाड़ी इलाके के पानीशाली ग्राम पंचायत में घटी। यह घटना पुलिस को तब पता चली जब एक कक्षा पांचवी के छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के अनुसार, यह घटना तब घटी जब लड़की अपने घर में अकेली थी।

आरोपी स्थानीय निवासी ही था, जो लड़की को हमेशा दुष्कर्म करने के बाद दस रुपये देता था। आरोपी ने लड़की को इस के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। उसने लड़की से कहा था कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे मार देगा। बेचारी मासूम छात्रा डर की बजह से पीड़ा को सह रही थी।

शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User