पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे पति की मार्ग दुर्घटना में मौत

Apr 13, 2025 - 09:08
0 4
पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे पति की मार्ग दुर्घटना में मौत

block-350 block-350

पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे पति की मार्ग दुर्घटना में मौत

कायमगंज/फर्रूखाबाद। पत्नी को मायके छोड़कर घर वापस जा रहे पति की अज्ञात बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी सचिन कोतवाली के समीप अपनी ससुराल में पत्नी अनुप्रिया को छोड़कर शनिवार की देर शाम लगभग नौ बजे वापस अपने घर जा रहा था। बताया गया है दिल्ली रोड स्थित वरझाला - पपड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर उछल कर जा गिरा। वहीं उसके सिर पर लगा हेलमेट लगभग ढाई सौ मीटर दूर पड़ा मिला।

वहीं मार्ग से गुजरे राहगीरों ने जब उसको गंभीर हालत में देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सचिन की मौत हो चुकी थी। उसकी जेब में मिले कागजात से पता कर पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी और शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई सुमित ने बताया कि सचिन कानपुर में रिश्तेदार के साथ एक सिक्योरिटी कम्पनी चलाता है। दो दिन पहले ही घर आया था। काम पर वापस लौटने के कारण देर रात वापस जा रहा था। 2016 में सचिन की शादी हुई थी। उसके एक पुत्र आरव व एक पुत्री तृष्णा है। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User