Mahakumbh Stampede: 30 मौतों का जिम्मेदार कौन? नपेंगे अधिकारी

Jan 30, 2025 - 20:29
0 27
Mahakumbh Stampede: 30 मौतों का जिम्मेदार कौन? नपेंगे अधिकारी

block-350 block-350

महाकुंभ हादसे के बाद तीन अधिकारी चर्चा के केंद्र में हैं. पहला नाम महाकुंभ डीएम विजय किरण आनंद का है, दूसरा- महाकुंभ SSP राजेश द्विवेदी और तीसरा- महाकुंभ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत का। इन तीन में से दो अधिकारी कमिश्नर और एसएसपी महाकुंभ भगदड़ को लेकर सवालों के घेरे में हैं। गुरुवार को महाकुंभ हादसे वाली जगह को देखने के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मेला क्षेत्र पहुंचे और बारीकि से निरीक्षण किया. डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने संगम नोज पर कल जहां भगदड़ हुई, वहां पिलर नंबर-158 पर जाकर दौरा किया और समझने की कोशिश की कि कल भगदड़ कैसे हुई?

हालांकि महाकुंभ के SSP राजेश द्विवेदी कल ही साफ कर चुके हैं कि कोई भगदड़ नहीं हुई. डीजीपी और मुख्य सचिव ने वॉच टावर पर चढ़कर पूरे इलाके को DIG वैभव कृष्ण से समझने की कोशिश की और कल की घटना पर पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद दोनों अधिकारी डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह SSP महाकुंभ के ऑफिस में पहुंचे और बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रयागराज हादसे के बाद समीक्षा बैठक में कमिश्नर के बयान का जिक्र किया. बता दें कि महाकुंभ कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने संगम क्षेत्र में आए श्रद्धुलाओं से अनाउंसमेंट के जरिए कहा था कि यहां से उठ जाओ नहीं तो भगदड़ हो जाएगी. कमिश्नर का यह बयान बेहद वायरल हुआ था। अधिकारियों की बैठक में हादसे के लिए इस बयान की भूमिका का भी जिक्र किया गया. बता दें कि हादसे वाली जगह पर मीडिया की टीम कमिश्नर विजय विश्वास पंत से इस बयान पर जवाब मांगा था, लेकिन सवालों को सुनकर विजय विश्वास पंत ने मुंह घुमा लिया था और जवाब नहीं दिया।

 वहीं टीवी9 डिजिटल के संवाददाता ने एसएसपी राजेश द्विवेदी से उनके बयान पर सवाल किया. 10 बार पूछा कि भगदड़ हुई या नहीं, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. वहीं महाकुंभ में SSP ऑफिस में डीजीपी और मुख्य सचिव की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद टीवी के संवाददाता ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत की और हादसे को लेकर कई सवाल-जवाब किए… सवाल- भगदड़ को लेकर महाकुंभ के अधिकारियों के साथ बैठक में क्या निकला? जवाब- अभी तो बैठक हुई है. बैठक में हुई बातचीत की जानकारी आपको दी जाएगी. सवाल- भगदड़ के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी? जवाब- ज्यूडीशियल इन्वेस्टिगेशन चल रही है. उसके बाद जरूर कार्रवाई करेंगे. सवाल- SSP महाकुंभ ने कहा था कि भगदड़ नहीं हुई, क्या भगदड़ जैसी कोई घटना हुई थी? जवाब- ज्यूडीशियल इन्वेस्टिगेशन की जांच रिपोर्ट जब निकलकर आएगी तो इसका भी जवाब मिलेगा।

सवाल- भगदड़ में मारे गए लोगों की कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है? जवाब- मुख्य सचिव ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. हादसे को लेकर क्या बोले डीजीपी प्रशांत कुमार? वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ भी टीवी9 के संवाददाता ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. सवाल किया गया कि क्या आप कोई एक्शन अधिकारियों पर लेंगे? इस पर डीजीपी ने कहा कि ज्यूडीशिल इन्वेस्टिगेशन चल रही है. उसके बारे में अभी से कैसे बताएं. जांच तो हो जाने दीजिए. मीडिया से भी इसको लेकर बात करेंगे. कुल मिलाकर प्रयागराज हादसे पर फिलहाल सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी. ज्यूडीशियल इन्क्वायरी की रिपोर्ट के बाद भी किसी एक्शन लेने के मूड में सरकार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User