अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, जेसीबी पर दो लाख का जुर्माना

Nov 10, 2026 - 20:23
0 3
अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, जेसीबी पर दो लाख का जुर्माना

block-350 block-350

अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, जेसीबी पर दो लाख का जुर्माना

पांच ट्रैक्टरों पर भी 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

एटा। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील जलेसर क्षेत्र के ग्राम नगवाई में अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ी गई जेसीबी मशीन पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं, खनन विभाग की कार्रवाई में पकड़े गए पांच ट्रैक्टरों पर भी 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन नवंबर 2026 की रात ग्राम नगवाई में जेसीबी मशीन संख्या UP 82 AT 6312 से साधारण मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी जलेसर के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

 इस दौरान जेसीबी स्वामी खनन से संबंधित कोई वैध अनुमति या अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने जेसीबी मशीन को थाना जलेसर पुलिस के सुपुर्द कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मामले में उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) (यथा संशोधित) नियमावली-2021 के नियम 3 एवं 58 का उल्लंघन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जेसीबी स्वामी पर दो लाख रुपये का अर्थदंड आरोपित किया। इसके अलावा खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन में पकड़े गए पांच ट्रैक्टरों पर कुल एक लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों एवं मशीनों को जब्त करने के साथ संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User