छोटी बहन से शादी करने से मना करने पर भाभी ने देवर का काटा प्राइवेट पार्ट, हुई फरार

छोटी बहन से शादी करने से मना करने पर भाभी ने देवर का काटा प्राइवेट पार्ट, हुई फरार

Oct 20, 2025 - 09:06
0 157
छोटी बहन से शादी करने से मना करने पर भाभी ने देवर का काटा प्राइवेट पार्ट, हुई फरार

block-350 block-350

Prayagraj: प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला मंजू ने अपने ही देवर उमेश कुमार का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट डाला।

कारण था उसकी छोटी बहन से तीन साल पुराना प्रेम संबंध और बाद में उमेश द्वारा शादी से इनकार करना। राम आसरे के बेटे उमेश कुमार का मंजू की छोटी बहन मीना (काल्पनिक नाम) से तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। उमेश ने शादी का वादा किया था, जिसकी जानकारी परिवारवालों को भी थी। घर में दोनों की शादी की बातचीत भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन करीब तीन महीने पहले उमेश ने साफ इनकार कर दिया कि वह मीना से शादी नहीं करेगा। उसका कहना था कि अब वह किसी और से प्रेम करता है।

उमेश के इनकार के बाद मीना डिप्रेशन में चली गई। वह आत्महत्या तक की बातें करने लगी। यह सब देखकर मंजू का गुस्सा फूट पड़ा। उसने देवर को सबक सिखाने की ठानी। योजना बनाई और 16 अक्टूबर की रात दो बजे वह चाकू लेकर उमेश के कमरे में घुस गई, जब वह सो रहा था। मंजू ने उमेश पर एक के बाद एक चार वार किए और उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। उमेश दर्द से कराहते हुए चीखने लगा। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे, उन्होंने देखा कि उमेश खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था और उसका अंग कटा हुआ अलग पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उमेश को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे एसआरएन हॉस्पिटल रेफर किया गया। डॉक्टर शिरीष मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन 1.5 घंटे तक चला। फिलहाल उमेश खतरे से बाहर है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में 6-8 महीने लग सकते हैं।

 वह ट्रॉमा यूनिट में चिकित्सकीय निगरानी में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महिला मंजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह हमले के तुरंत बाद मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। एसीपी विवेक यादव के अनुसार मंजू गर्भवती है, जिससे जांच में और भी संवेदनशीलता बरती जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User