बीजेपी के ‘ओवर एज’ दावेदारों के नामांकन पर चलेगी पार्टी की कैंची

Dec 17, 2024 - 18:57
0 15
बीजेपी के ‘ओवर एज’ दावेदारों के नामांकन पर चलेगी पार्टी की कैंची

block-350 block-350

बीजेपी के ‘ओवर एज’ दावेदारों के नामांकन पर चलेगी पार्टी की कैंची

फर्रुखाबाद। भाजपा के सभी 18 मंडलो में नामांकन प्रक्रिया सम्पन्नं हो चुकी है| अब दावेदारों को अपनी ताजपोशी का इंतजार है| जनपद में हुए कुल नामांकनों में से हर मंडल से तीन दावेदारों का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जायेगा| वहीं इस बार भाजपा चुनाव् को पूरी तरह से निष्पक्ष व मानक के अनिरूप करानें के प्रयास में हैं| जनपद में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया सुचारु ढंग से संपादित करने के लिए प्रदेश नेतृत्व की तीखी नजर है| जनपद का चुनाव जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी व जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे की निगरानी हो रहा है| सभी मंडल अध्यक्षों के दावेदारों के नामांकन पूर्ण हो चुके है| जिसमे कई मंडलों में दावेदार बीजेपी के द्वारा तय किये मानक के माफिक नही है।

लेकिन माननीयों के हस्तक्षेप के चलते उनके हौसले पूर्व से ही बुलंद हैं| मंडल अध्यक्ष पद पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता ही आ सकें, इसके लिए अर्हता थोड़ी सख्त की गई है। दावेदार को पिछले दो बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है, उनके खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। जिन्हें भी मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा वे पूर्व में मंडल के पदाधिकारी जरूर रहे होने चाहिए। बीजेपी का इसका उद्देश्य यह है कि हाल-फिलहाल दूसरे दलों से आए व दागी संगठन में न आ सकें। यही वजह है कि 2019 व 2024 दोनों में सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय दूसरी पार्टी से आए नेता भी इस नियम से मंडल की दौड़ से बाहर हो गए हैं। मंडल के चुनाव में पैनल पहले क्षेत्र स्तर पर भेजा जाता था किंतु इस बार उसे प्रदेश स्तर पर मंगाया गया है।

मंडल अध्यक्ष में ओवर ऐज व कोटेदार-ठेकदार होंगे बाहर जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी नें बताया कि इस बार में मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव में एससी व महिला वर्ग को वरीयता मिलेगी| ओवर ऐज दावेदार पर भी पार्टी कैची चलायेगी| उन्होंने बताया की कोटेदार व ठेकेदार व दागी मंडल अध्यक्ष की दौड़ से बाहर होंगे| किसी प्रकार का दबाब में आकर पार्टी किसी अयोग्य को मनोनयन अध्यक्ष पद पर नही करेगी|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User