देवर की शादी होने पर भाभी ने किया हंगामा, मेरा पति किसी काम का नहीं दोनों बच्चे देवर हैं ?

देवर की शादी होने पर भाभी ने किया हंगामा, मेरा पति किसी काम का नहीं दोनों बच्चे देवर हैं ?

Dec 17, 2024 - 19:06
0 479
देवर की शादी होने पर भाभी ने किया हंगामा, मेरा पति किसी काम का नहीं दोनों बच्चे देवर हैं ?

block-350 block-350

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सगाई के दिन एक युवक दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। लड़की के घर पहुंचे लड़के के घरवालों ने देवर से रिश्ता तय कर दिया। तब भाभी ने देवर के साथ अपने संबंध होने की बात कहकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

लड़की पक्ष को सगाई का पूरा खर्च देने के बाद उनके बीच समझौता हुआ, लेकिन घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा होती रही। बताया गया है कि तेजपुर गांव निवासी एक शख्स मकान बनाने का ठेका लेता है। गारापुर थरवई निवासी एक युवती से उसकी शादी तय हुई। रविवार को सगाई की तैयारी करके लड़की पक्ष मेहमानों का इंतजार करने लगा। शाम को जब सगाई करने वाले पहुंचे तो लड़का नहीं था। इस रिश्तेदारों से बातचीत के दौरान पता चला कि लड़का दूसरी लड़की लेकर भाग गया है। काफी देर तक बातचीत के बाद तय हुआ कि लड़के के छोटे भाई के साथ लड़की की सगाई कर दी जाए।

दोनों पक्ष इसके लिए राजी हो गए मगर नया मोड़ तब आया जब उसकी भाभी ने ड्रामा शुरू कर दिया। भाभी ने पूरे रिश्तेदार के सामने देवर से संबंध की बात कहकर हंगामा करने लगी। यहां तक कह दिया कि कई साल से उसके देवर से संबंध हैं। दोनों बच्चे भी देवर के हैं, उनका पति कोई काम का नहीं है। अब वह अपने देवर के साथ रहेगी। इस पर दोनों पक्ष मऊआइमा थाने पहुंच गए, जहां दिनभर चली पंचायत के बाद सगाई का खर्च मिलने पर समझौता हुआ। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज स्वजन ने बदला लेने के लिए दुस्साहस कर डाला। घर में घुसे आरोपितों ने लड़के की बहन का अपहरण कर खेत में बंधक बना लिया। ठंडी रात में पांच महिलाएं एवं एक पुरुष उसे मानसिक प्रताड़ित करते रहे। आठ घंटे चले तलाशी अभियान के बाद उसे बंधन मुक्त कराया जा सका।

इस प्रकरण में गिरफ्तार कृष्ण, रामवती, बबली, शिल्पी, सीमा व रानी को सोमवार को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सभी पर अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट करने, धमकाने, घर में घुसकर हमला करने की धारा में प्राथमिकी लिखी गई है। दीपक उर्फ गोलू ने जून 2024 में रोली से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। इस कारण रोली के पिता ब्रजेश, माता रानी, भाई कमलेश, कल्लू, रामसागर, रवि व बलराम श्रीकृष्ण रंजिश मानने लगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User