बालाजी महाराज के दर्शन-आशीर्वाद के साथ फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच की कक्षाओं का शुभारंभ
बालाजी महाराज के दर्शन-आशीर्वाद के साथ फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच की कक्षाओं का शुभारंभ
शिकोहाबाद।फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज(FS )के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण रहा। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं ने बालाजी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी चिकित्सा शिक्षा के नए सफर का शुभारंभ किया। प्रथम दिन कक्षाएं शुरू होने के साथ ही कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बालाजी महाराज के दर्शन कर विद्यार्थियों ने अपने उज्ज्वल भविष्य, सफल शैक्षणिक जीवन और मानव सेवा के संकल्प के साथ चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पहला कदम रखा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भविष्य में कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव एवं डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज तथा महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं मेडिकल कॉलेज के समस्त स्टाफ ने भी प्रथम बैच के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संस्थान परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि एमबीबीएस का यह प्रथम बैच भविष्य में कुशल, संवेदनशील एवं सेवाभावी चिकित्सक बनकर चिकित्सा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। यह शुभारंभ संस्थान की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)