गोरखपुर मेडिकल छात्रा को दरोगा ने गाजियाबाद बुलाकर किया दुष्कर्म

गोरखपुर मेडिकल छात्रा को दरोगा ने गाजियाबाद बुलाकर किया दुष्कर्म

Dec 10, 2024 - 10:35
0 405
गोरखपुर मेडिकल छात्रा को दरोगा ने गाजियाबाद बुलाकर किया दुष्कर्म

block-350 block-350

UP News : गोरखपुर के गोरखनाथ के राजेंद्र नगर पश्चिमी में किराए के घर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाली युवती ने गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर गाजियाबाद कोतवाली थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोमवार की रात में गोरखनाथ थाने में झांसी निवासी सब इंस्पेक्टर आशीष यादव पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसे गाजियाबाद बुलाकर अप्राकृतिक दुष्‍कर्म भी किया। गोरखपुर के ही कौड़ीराम क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में राजेंद्र नगर में किराए का कमरा लेकर एक कॉलेज से फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही थी। सितम्बर 2023 में फेसबुक के जरिए आशीष से दोस्ती हुई थी। उसने अपने दो मोबाइल नंबर दिए। इसके बाद हमलोगों की बात शुरू हो गई। आशीष ने शादी के लिए प्रपोज किया उसने हां कर दी और अपने घरवालों को भी जानकारी दे दी। उस समय आशीष मुरादाबाद में अंबेडकर ट्रेनिग सेंटर पर प्रशिक्षण ले रहा था। छह जनवरी को वह छूट्टी लेकर गोरखपुर आया। यहां गोरखनाथ मंदिर में पहली मुलाकात हुई। यहां उसके सिर में सिंदूर लगाया और पुजारी के सामने दोनों ने विवाह कर लिया।

 इसके बाद वह उसके कमरे पर आकर रुका और शारीरिक संबंध बनाया। अगले दिन सुबह मुरादाबाद चला गया। युवती ने गोरखनाथ थाने में गाजियाबाद कोतवाली थाने में तैनात झांसी निवासी सब इंस्पेक्टर आशीष यादव पर केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आशीष के बुलाने पर 24 मार्च को गाजियाबाद पहुंची। वहां वह न्यू पंचवटी कॉलोनी स्थित अपने कमरे पर लेकर गया और 23 मार्च से 31 मार्च तक साथ रहे। इस दौरान आशीष ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती का आरोप है कि इसके बाद 31 मार्च को वह गोरखपुर वापस आ गई। आशीष के बुलाने पर 29 अप्रैल को फिर गाजियाबाद गई। इस बार आशीष ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और कुछ आपत्तिजनक फोटो भी ले ली। बोला यह फोटो मेमोरी के लिए हमलोगों के पास रहेगी।

 पुलिस अधीक्षक सिटी अभिनव त्‍यागी ने बताया कि गोरखनाथ की एक मेडिकल छात्रा ने गाजियाबाद में तैनात सब इंस्पेक्टर के खिलाफ तहरीर दी थी। गोरखनाथ थाने में केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User