बाजार से लौट रहा किसान बाढ़ के पानी में डूबा, गोताखोरों द्वारा खोज जारी

Aug 22, 2023 - 07:49
0 15
बाजार से लौट रहा किसान बाढ़ के पानी में डूबा, गोताखोरों द्वारा खोज जारी

block-350 block-350

बाजार से लौट रहा किसान बाढ़ के पानी में डूबा, गोताखोरों द्वारा खोज जारी

कायमगंज / फर्रूखाबाद । थाना क्षेत्र कंपिल के गांव कैरई का निवासी एक किसान बाजार से अपने घर वापस आते समय बाढ़ के पानी में डूब गया। सूचना पर खोजबीन में लगाए गए गोताखोर। थाना क्षेत्र के गांव कैरई निवासी 25 वर्षीय जगतार सिंह सरदार अपने साथी के साथ बाजार से घरेलू सामान खरीदने आये थे।

सामान खरीदने के दौरान शाम हो गई। परिजनों के मुताबिक बाजार में रहने वाले उसके परिचितों ने कहा आज यही रूक जाए। शाम हो गई लेकिन वह गांव के चल दिए।

 देर रात जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन की। जब परिजनों ने जगतार के साथ गए, साथी से जानकारी की तो उसने बताया उसका कैरई के पास टपुआ में पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में बह गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। हल्का इचार्ज मोहम्मद सरताज ने बताया कि ग्रामीण को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। वही तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User