लुटेरों ने गन प्वाइंट पर पत्नी सहित गृह स्वामी को बंधक बना की लाखों की लूट

Aug 12, 2024 - 20:39
0 31
लुटेरों ने गन प्वाइंट पर पत्नी सहित गृह स्वामी को बंधक बना की लाखों की लूट

block-350 block-350

लुटेरों ने गन प्वाइंट पर पत्नी सहित गृह स्वामी को बंधक बना की लाखों की लूट

– थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारदातों से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त

कंपिल/कायमगंज । थाना क्षेत्र कंपिल के गांव सिकंदरपुर खास में सशस्त्र लुटेरों ने तमंचे की नोंक पर पत्नी सहित गृह स्वामी को कब्जे में ले लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी लूट कर चले गए । घटना की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई । चोरों तथा लुटरों की करतूतों से खौफजदा ग्रामीणों में हडकंप मच गया ।

सीओ व थाना पुलिस ने जांच की । वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य हेतु नमूने एकत्र किए। बताया गया कि देर रात रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निवासी कुलदीप राजपूत अपनी पत्नी अर्चना राजपूत व चार बच्चों सहित घर के बरामदे मे सो रहे थे। उसी समय तीन चेहरा ढके लुटेरे घर के बाहर से सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए ।

सशस्त्र बदमाशों ने दंपति के हाथ पैर बांध दिए। शोर मचाने या पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे भयभीत कर उन्हें कब्जे में ले लिया । लुटेरों ने घर में भैंस बिक्री के रखे एक लाख रूपये व दो लाख के जेवर, मोबाइल लेकर मुख्य गेट की कुंडी लगाकर मौक से फरार हो गये। लुटेरों के जाने के बाद दंपति की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों के हाथ पैर खोले। पड़ोसी के फोन से दम्पति ने पुलिस को सूचना दी।

बंधक बनाकर चोरी की घटना से हडकंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । घटना की जानकारी पर सीओ जय सिंह परिहार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने आकर घटना के संबंध में कार्रवाही हेतु लिखित तहरीर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User