सांसद बने अखिलेश यादव करहल विधानसभा से देंगें स्तीफा

Jun 09, 2024 - 13:05
0 28
सांसद बने अखिलेश यादव करहल विधानसभा से देंगें स्तीफा

block-350 block-350

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। शनिवार को संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद यह साफ हो गया है। अखिलेश यादव ने 2022 में अपना पहला विधानसभा चुनाव करहल सीट से लड़ा था। शनिवार को करहल विधानसभा से इस्तीफा देने की लखनऊ में हुई घोषणा के बाद सपा नेता में खुशी छा गई।

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि उन्हें भरोसा था कि कन्नौज की जनता और संगठन को मुखिया निराश नहीं करेंगे। सपा नेता जयकुमार तिवारी ने बताया कि सपा मुखिया जब भी कन्नौज से सांसद रहे, तो यहां विधानसभा चुनावों में खासी बढ़त मिली है। इससे अब विधानसभा चुनाव 2027 में कन्नौज समेत आसपास जनपदों की सभी विधानसभा क्षेत्र में सपा को जीत मिलेगी। बता दें कि अखिलेश यादव ने यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, अखिलेश ने बीजेपी कैंडिडेट सुब्रत पाठक को बड़े अंतर से चुनाव हराया है।

सपा ने कन्नौज सीट समेत 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, अखिलेश यादव की आगे की रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक है। अखिलेश यादव अगर करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देते है तो करहल सीट पर उपचुनाव होगा। ऐसे में करहल उपचुनाव से कौन चुनाव लड़ेंगा, इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इस लिस्ट में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User