प्रेमिका के साथ पकड़े गए CO साहब, पत्नी ने जमकर पीटा

प्रेमिका के साथ पकड़े गए CO साहब, पत्नी ने जमकर पीटा

Jun 09, 2024 - 13:19
0 2.9k
प्रेमिका के साथ पकड़े गए CO साहब, पत्नी ने जमकर पीटा

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक DSP की आशिकी की चर्चा उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक हो रही है।

शादीशुदा क्षेत्राधिकारी ने राजस्थान की अपनी डॉक्टर प्रेमिका को घर पर बुलाया, जब दोनों तन्हाई में इश्क फरमा रहे थे, उसी वक्त CO की पत्नी अपनी बेटी के साथ पहुंच गई और फिर ऐसा हंगामा हुआ कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला पहुंच गया। पति को दूसरी महिला को साथ देखकर DSP की पत्नी बुरी तरह भड़क गई और पति समेत प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी।

आरोप है कि पत्नी के साथ मिलकर डीएसपी ने भी अपनी डॉक्टर महिला मित्र के साथ मारपीट की और दो महिला कांस्टेबल बुला कर अरेस्ट करा दिया। प्रेमिका जब बस्ती से छूट कर गई तो डीएसपी विनय चौहान के खिलाफ जयपुर में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद जयपुर पुलिस ने जांच के लिए मुकदमा बस्ती ट्रांसफर कर दिया, लेकिन एसपी ने इस मुकदमा को सिद्धार्थनगर जनपद में ट्रांसफर कर दिया, ताकि जांच को प्रभावित ना किया जा सके।

DSP को पद से हटा दिया गया है। आरोपी DSP रुधौली थाना पर तैनात था। जानकारी के अनुसार, राजस्थान की राजपत्रित महिला डॉक्टर और डीएसपी विनय चौहान के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 26 मई को सीओ विनय ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बस्ती के अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। तभी सीओ की पत्नी भी घर आ गई और फिर सरकारी आवास पर जमकर ड्रामा हुआ।

अपने प्रेमी के व्यवहार से भड़की महिला डॉक्टर ने सीओ और उनकी पत्नी के खिलाफ लखनऊ तक के उच्च अधिकारियों को पत्र भेज दिया, इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और रिपोर्ट मांगी। मामले की जांच सिद्धार्थनगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को सौंपी गई है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से इस की मॉनिटरिंग डीजीपी स्तर से की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User