कासगंज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवेश शाक्य को जीत की दी बधाई।

Jun 06, 2024 - 18:23
0 56
कासगंज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने  इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवेश शाक्य को जीत की दी बधाई।

block-350 block-350

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवेश शाक्य को जीत की दी बधाई।

 कासगंज अदनान मियां जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कासगंज ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवेश शाक्य जी और विक्रम यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी को मिलकर शानदार जीत की बधाई दी,आपको बता दें कि एटा लोकसभा सीट से कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद इरफान को चुनावी मैदान में उतारा था। किसान क्रांति दल से अनुपम कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से उदयवीर सिंह, और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से वैभव मिश्रा भी उम्मीदवार थे। इनके साथ ही दानवीर, कैलाश कुमार, अशोक कुमार और अमर सिंह ने भी एटा सीट से नामांकन दाखिल किया था।एटा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य चुनावी मैदान में उतरे थे।एटा लोकसभा सीट भाजपा हमेशा से अपनी मानती आयी हैं लेकिन इस बार उन्हें करारा झटका लगा और लगभग 28 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे कर भाजपा के दो बार सांसद रहे राजबीर सिंह उर्फ राजू भैय्या को इस बार हार का सामना करना पड़ा।समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य जो पहली बार सांसद का चुनाव लड़े ,ने इस सीट पर परचम लहरा दिया। इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान संपन्न हुआ था। एटा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य चुनाव जीत गए जिन्हें कांग्रेस पार्टी कासगंज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जगह जगह से बधाई दे रहे हैं देवेश शाक्य ने जनता का आभार प्रकट किया है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User