दबंगों के आगे नतमस्तक हुई नगरपालिका कायमगंज, खुलेआम करा रही अतिक्रमण

दबंगों के आगे नतमस्तक हुई नगरपालिका कायमगंज, खुलेआम करा रही अतिक्रमण

Jun 06, 2024 - 08:29
0 292
दबंगों के आगे नतमस्तक हुई नगरपालिका कायमगंज, खुलेआम करा रही अतिक्रमण

block-350 block-350

नगर मोहल्ला नोनियमगंज में नगर पालिका कायमगंज में हो रहा रात्रि में नाली निर्माण कार्य संजय गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं इस वजह से उनके घर के बाहर निकली पटिया की जगह नाली को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। नगर पालिका अपनी मनमानी कर रही है ।

एक का फायदा तो दूसरे का नुकसान करने पर तुली है। आपको बतादे की संजय गुप्ता कायमगंज नगर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष है तो वे दबंग हो गए। इन्होंने अपने घर के सामने अतिक्रमण कर रखा है जिसे नगर पालिका तोड़ना नहीं चाहती है। इससे साफ दिखाई दे रहा है कि नगर पालिका कायमगंज (फर्रुखाबाद) अतिक्रमण को खुलेआम बढ़ावा दे रही है।

और एक व्यापारी के कहने पर गली का कार्य रात के अंधेरे में किया जा रहा है जब सभी लोग इस भीषण गर्मी में कूलर/पंखे की हवा में सो रहे होते हैं। मजे की बात यह है कि दबंग व्यापारी के कहने पर उसकी बनी अवैध पटिया को जो अतिक्रमण की श्रेणी में आ रही है उसे तोड़ने के बजाय नाली का निर्माण दूसरे के दरवाजे पर मोड़ कर कर दिया?

क्या अंधी नगर पालिका को ये सब दिखाई नहीं देता। क्या ये सब जानबूझकर षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। क्या चेयरमैन व सभासद जानबूझकर भेदभाव कर रहे हैं। गली के लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे निर्माण पर रोक लगाई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User