Kasganj news गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि – जिलाधिकारी
गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि – जिलाधिकारी
अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर समस्याओं का करें समाधान, जनसेवा को बनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता।
गांधी जयंती पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए समस्त अधिकारी-कर्मचारी जनसामान्य से मधुर व्यवहार रखें, समस्याओं का संवेदनशीलता एवं समयबद्धता से करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।
कासगंज, 02 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रमुख स्थलों पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण और विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को स्मरण किया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं अंतिम व्यक्ति के कल्याण संबंधी विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उसकी समस्या का समाधान करना ही वास्तविक जनसेवा है। अधिकारी एवं कर्मचारी जनसामान्य से मधुर व्यवहार रखें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता से कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)