विभा सिंह ने लगाया पूर्व सीएम पर आरोप,कहा - 'जनता को गुमराह कर मांग रहे वोट'

Lok Sabha Elections : विभा सिंह ने लगाया पूर्व सीएम पर आरोप,कहा - 'जनता को गुमराह कर मांग रहे वोट'

Apr 20, 2024 - 17:00
 0  110
विभा सिंह ने लगाया पूर्व सीएम पर आरोप,कहा -  'जनता को गुमराह कर मांग रहे वोट'
Lok Sabha Elections : विभा सिंह ने लगाया पूर्व सीएम पर आरोप,कहा - 'जनता को गुमराह कर मांग रहे वोट'
Follow:

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव के बीच इन दिनों लगतार ही राजनैतिक नेताओं के बीच  वाद विवाद चल रहा हैं. दरअसल यह मामला राजनांदगांव के लोकसभा चुनाव का बताया जा रहा है। जिसमें खैरागढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल पर इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं उन्होंने भूपेश बघेल पर आरोप लगते हुए कहा है कि, भूपेश बघेल के वजह से ही मेरे पति देवव्रत सिंह ने कांग्रेस छोड़ी थी।

भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप  :

 Lok Sabha Elections : इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, पद्म सिंह को भूपेश बघेल देवव्रत की वर्तमान पत्नी बता रहे हैं. पद्म सिंह जबकि राजा देवव्रत सिंह के तलाकशुदा पत्नी है।की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। सुरेंद्र दाऊ सहित कई पार्टी नेताओं के आरोप के बाद अब पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भूपेश बघेल की वजह से ही मेरे पति ने कांग्रेस छोड़ी थी।

जनता को गुमराह कर मांग रहे वोट :

 Lok Sabha Elections : इसके अलावा उन्होंने कहा कि, देवव्रत सिंह के नाम पर आज भूपेश बघेल वोट मांग रहे हैं, जब वो पार्टी में थे तब मेरे पति को उन्होंने खून के आसूं रुलाए थे। देवव्रत सिंह के कांग्रेस छोड़ने का कारण  भूपेश बघेल हैं. वहीं इस पर विभा सिंह ने आगे कहा कि यशोदा वर्मा और भूपेश बघेल  गुमराह करके राजनांदगांव के जनता से वोट मांग रहे हैं। इन लोगों ने बहुत ही गलत किया हैं, उन्हें  ऐसा नहीं करना चाहिए था. 

Read Also: प्रचार अभियान तेज़: भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरोहा के गजरौला में चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित

जानें कौन हैं विभा सिंह : (Vibha singh Wiki)

Vibha Singh Wiki : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले का राज परिवार वाद विवाद को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं. दरसअल यह विवाद का मामला राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद से ही इसकी शुरुआत हुई थी. बता दें कि राजा देवव्रत सिंह खैरागढ़ के पूर्व विधायक थे। राजा देवव्रत सिंह के जिसकी संपत्ति को लेकर उनकी पहली पत्नी पद्मा सिंह व उनकी दूसरी पत्नी विभा सिंह के बीच इस दौरान काफी विवाद चल रहे हैं.जानकारी के मुताबिक देवव्रत सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजनांदगांव से सांसद रहे थे.

नाम विभा सिंह
पेशा राजनीतिक व्यक्ति
निवास खैरागढ़, छत्तीसगढ़
पति(पत्नी) लेट श्री देवव्रत सिंह
स्थिति राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय
संबंध किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं
विवाद लेट देवव्रत सिंह की पहली पत्नी के साथ संपत्ति विवाद
विशेष कार्य लेट देवव्रत सिंह की संपत्ति को सील करने के लिए याचिका दर्ज की

संपत्ति को सील करने की अपील :

Lok Sabha Elections :  वहीं उनकी पद्मा सिंह से उनका तलाक सितंबर 2016 में तलाक हो गया था. आपसी समझौटा कर इन दोनों ने तलाक लिया था. जिसके बाद उन्हें अपनी पत्नी को 11 करोड़ रुपए चुकानई पड़ी थी. इसके बाद उनकी शादी विभा सिंह हुई  थी। वहीं इसके बाद दिसंबर 2016 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। असाइनमेंट के निधन के तुरंत बाद उनकी दोनों पत्नियों के बीच संपत्ति को लेकर वाद विवाद होने लगा हैं। इसके बाद उनकी पत्नी विवाह सिंह में प्रशासन से उनकी संपत्ति को सील करने की अपील की थी। यह मामला अभी भी न्यायालय में लंबित है।

Read Also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव

कांग्रेस का पलटवार

देवव्रत सिंह की पत्नी के भूपेश बघेल पर लगाए आरोप पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा कि BJP के इशारे में इस तरह के वीडियो जारी किए जा रहे है, कभी कोई वीडियो जारी करता है, कभी पत्र लिखता है । यह सबकुछ BJP के इशारे पर किया जा रहा है । इन सबसे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा । जनता इस बार कांग्रेस को लाने का मन बना चुकी है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow