शिवपाल सिंह यादव नही बेटे आदित्य यादव बदायूँ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Loksabha election 2024: शिवपाल सिंह यादव नही बेटे आदित्य यादव बदायूँ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Apr 13, 2024 - 14:01
0 31

Loksabha Election 2023: यूपी के बदायूं में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूँ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभी तक सपा ने शिवपाल यादव को आधिकारिक तौर पर प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन शिवपाल यादव बार बार ये ऐलान कर रहे हैं कि चुनाव उनके बेटे आदित्य यादव लड़ेंगे।

 अब तक औपचारिक तौर पर आदित्य यादव के नाम का ऐलान सपा ने नहीं किया है लेकिन शुक्रवार को बदायूँ के सपा ज़िलाध्यक्ष आशीष यादव ने आदित्य यादव के नाम से नामांकन पत्र ख़रीद कर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है अब 15 अप्रैल को आदित्य यादव नामांकन दाखिल करेंगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यहां रोज़गार के साथ डेवलेपमेंट उनकी प्राथमिकता होगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User