सोता नाला में डूबे मछुआरे की चार दिन बाद मिली लाश

Feb 22, 2024 - 20:56
 0  21
सोता नाला में डूबे मछुआरे की चार दिन बाद मिली लाश
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

सोता नाला में डूबे मछुआरे की चार दिन बाद मिली लाश

फर्रुखाबाद/अमृतपुर। बीते चार दिन पूर्व डूबे मछुआरे का शव सोता नाला में ही उतराता मिला| परिजनों में शव देखकर चित्कार मच गयी | पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

जनपद हरदोई के ग्राम बिल्सड पचदेवरा निवासी 50 वर्षीय बुलाकी राठौर पुत्र कालिका थाना अमृतपुर के ग्राम परतापुर में विगत 28 सालों से रहकर मछली मारनें का कार्य करता था| 19 फरवरी को लगभग 11 बजे उसके कपड़े व लाठी ग्राम फकरपुर स्थित सोता नाला के किनारे पड़े मिले |

जिसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी सोता नाला में तलाश कर रही थी| लेकिन बीते चार दिन से पता नही चल पा रहा था | गुरुवार को उसकी लाश सोतानाला में खड़ी घास में फंसी मिली | सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी, नायब तहसीलदार अतुल कुमार आदि मौके पर पंहुचे|

मृतक की माँ बिटोली देवी,भाभी गुड्डी व बिट्टन आदि का बिलख-बिलख कर बुरा हाल हो गया| दारोगा जगराम नें पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया |