23 अक्टूबर को होनी थी बेटी की शादी, चोरों ने लाखों की नगदी व जेवर किया पार

Oct 19, 2023 - 17:27
0 21
23 अक्टूबर को होनी थी बेटी की शादी, चोरों ने लाखों की नगदी व जेवर किया पार

block-350 block-350

23 अक्टूबर को होनी थी बेटी की शादी, चोरों ने लाखों की नगदी व जेवर किया पार

कायमगंज/फर्रूखाबाद । 23 अक्टूबर को किसान को अपनी बेटी के पीले हाथ करने थे। लेकिन तब तक चोरों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया ।दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव इजौर का है।

जहां के निवासी जयवीर पुत्र सियाराम की बेटी रंजना की शादी आगामी 23 अक्टूबर को होनी थी। जिसके कार्ड भी रिश्तेदारी में बट गए थे। लेकिन बीती रात चोर घर के अंदर दाखिल हो गएi और उन्होंने 1लाख 15हजार की नगदी तथा दो अंगूठी सोने की ,सुई धागा, एक जोड़ी झाले ,दो जोड़ी तोड़िया, एक जोड़ी कुंडल, गुच्छा आदि पार कर दिए ।और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर निकल गए ।

सुबह जब गृह स्वामी उठा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। जानकारी देते हुए गृह स्वामी की पत्नी सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी रंजना की शादी आगामी 23 अक्टूबर को होनी थी ।जिसकी तैयारियां चल रही थी ।लेकिन चोरों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User