रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुकदमा वापस न लेने से तीसरे दिन भी धरना जारी

Oct 19, 2023 - 17:20
0 16
रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुकदमा वापस न लेने से तीसरे दिन भी धरना जारी

block-350 block-350

रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुकदमा वापस न लेने से तीसरे दिन भी धरना जारी।

कायमगंज/फर्रूखाबाद । रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम कायमगंज से मुलाकात की।जिसमें कहा गया। 15/9/2023 को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के विरुद्ध थाना कायमगंज में एक झूठी एफआईआर 24 नामजद 40/50 अज्ञात अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज की गई थी जिसके विरोध में रेवेन्यू बार एसोसिएशन कायमगंज के अधिवक्तागढ लगातार मांग कर रहे है।

 कि मुकदमा समाप्त किया जाए।एसडीएम कायमगंज व सीओ द्वारा एफआईआर समाप्त करने हेतु आश्वासन दिया गया था।जिससे रेवेन्यू बार एसोसिएशन नियम समय के अंदर अधिवक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर पर कोई सकारात्मक कार्रवाई उप जिलाधिकारी,क्षेत्राधिकार कायमगंज द्वारा नहीं की गई।

जिससे अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। एसडीएम ने कहा कि अगर एफआईआर समाप्त नहीं हुई है।तो अधिवक्ताओं के खिलाफ अभी तक वार्ता होने के बाद कोई कार्यवाही भी नहीं की गई है। आप लोगो के धरना देने से कोई हल नहीं निकलेगा।अधिवक्ताओं की समस्या के संबंध में उच्च स्तरीय अधिकारियों से बात चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User